फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 65 वर्ष की आयु में किया 100वीं बार रक्तदान

Wed, 14 Jan 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर। टनकपुर के रविंद्र महर (65) ने 100वीं बार रक्तदान कर रिकाॅर्ड बनाया है। वह एक कुशल फुटबाल कोच भी हैं। दो दिन पूर्व दिल्ली से आए मेजर जनरल केके सिंह ने भी महर की सराहना की थी। टनकपुर वार्ड संख्या एक निवासी रविंद्र महर टनकपुर रोडवेज से पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। बता दें कि टनकपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. गोखले की प्रेरणा से उन्होंने पहली बार वर्ष 1978 में रक्तदान किया था। तब से वह अब तक सौ यूनिट रक्तदान कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें लायंस क्लब ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें