चंपावत। जिले के जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास भवन निर्माण के लिए भूमि नहीं थी, उनके लिए डीएम मनीष कुमार के प्रयासों से राहत मिली है। 22 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि के निशुल्क हस्तांतरण और नामांतरण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।
यह भूमि महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग, उत्तराखंड शासन के नाम निशुल्क हस्तांतरित की जा रही है। इसमें तहसील पूर्णागिरी के टनकपुर, मनिहारगोठ, चंपावत तहसील के पुनावे, सेलाखोला, कनलगांव, डडाबिष्ट, त्यारकुड़ा, खेतारनरियल, चंपावत, नादंबोरा, मटेला, सिमियाउरी, सिप्टी, जायड़ के साथ ही पाटी तहसील के डुंगराकोट, मूलाकोट, पाटी, गगराड़, बोराचापड़, कानीकोट, लड़ा, चौड़ाकोट और पोलप क्षेत्र शामिल हैं।