फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सूखीढांग विश्राम गृह विस्तार... 2.77 लाख रुपये स्वीकृत

Sat, 20 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सूखीढांग स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृह के विस्तारीकरण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने पहले चरण में 2.77 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अब जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। परियोजना रिपोर्ट स्वीकृत होने और धनराशि मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विश्राम गृह में चार अतिरिक्त कक्ष बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में जिले के भ्रमण के दौरान इस विस्तारीकरण की घोषणा की थी। इन कक्षों के निर्माण से क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

..........
प्रथम चरण में डीपीआर तैयार करने के लिए शासन से 2.77 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जल्द डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।-मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें