बलुवाकोट महाविद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई ने बलुवाकोट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सीमांत के महाविद्यालय की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शनिवार को एनएसयूआई के जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय पहले से समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने बीएससी जंतु विज्ञान की प्रवक्ता को रानीखेत महाविद्यालय अटैच करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की।
एनएसयूआई ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की मांग की। छात्रसंघ महासचिव मनीषा दुग्ताल ने कहा कि एमए में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, भूूगोल, शिक्षा शास्त्र, बीए में गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र के विषय खोले जाएं। बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के विषय शुरू किए जाएं। बीए में सीटें बढ़ाई जाएं। कहा समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में तुलसी, तनुजा, ललिता चलाल, नीमा चलाल, सुष्मिता बनग्याल, पूजा, सुमन, चंद्र सिंह ग्वाल, हरीश, मनीष पंत, लोकेश दरियाल आदि शामिल रहे।