फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आउट ऑफ टर्न सेवायोजन के लिए करें आवेदन

Sun, 26 Nov 2023 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल नीति-2021 के तहत उत्तराखंड राज्य के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित, अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किए जाने के लिए खेल विभाग ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी विभाग की वेबसाइट http://sports.uk.gov.in फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 18 दिसंबर सोमवार तक जमा किए जा सकते हैं। जिले के पदक विजेता खिलाड़ी योजना के तहत निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 94113-49049 पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें