फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया व्यवसायिक शुल्क का विरोध

विज्ञापन
नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में व्यापारियों ने व्यावसायिक शुल्क वसूलने का विरोध किया है। नाराज व्यापारियों ने नगर पालिका के ईओ मनोज दास को ज्ञापन दिया। उन्होंने व्यावसायिक शुल्क वसूलने के आदेश को निरस्त न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आशीष सौन के नेतृत्व में एकजुट व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के ईओ दास से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वैसे ही व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे हालात में व्यापारियों में लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर व्यावसायिक शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया है, जो व्यापारी विरोधी है। उन्होंने इस आदेश निरस्त करने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष आशीष सौन ने कहा कि कोरोनाकाल में महानगरों से कई बेरोजगार युवा घर लौटे हैं। वह कई स्वरोजगार शुरू कर रहे हैं, लेकिन नये व्यवसाय के नाम पर इनसे भी व्यावसायिक शुल्क वसूला जा रहा है। व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी ने शीघ्र इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें