पिथौरागढ़ के दयानंद इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
अमर उजाला की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत नगर के दयानंद इंटर कॉलेज में अपराजिताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अपराजिताओं ने लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की शपथ ली।
सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने महिलाओं से लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने की अपील करते हुए कहा कि जिले में 184341 महिला मतदाता हैं। यह आंकड़ा पुरुष मतदाताओं से अधिक है। सारी अपराजिताएं चुनाव में मतदान कर रिकार्ड कायम करें।
विद्यालय के प्रबंधक गंगा दत्त जोशी ने कहा कि होली की तरह मतदान उत्सव मनाया जाना चाहिए। स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने शत प्रतिशत मतदान पर बल दिया।
कार्यक्रम में गुंजन द्विवेदी, वंदना धामी, प्रियंका बिष्ट, नम्रता जोशी, किरण शर्मा, भावना कोरंगा, कलावती, ज्योति थापा, रेणुका ओली, खुशी कुरैशी, पूनम विश्वकर्मा समेत 60 अपराजिताओं ने संकल्प पत्र भरे। महिलाओं ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे आधी आबादी को सम्मान मिलेगा। उनके इरादों में मजबूती आएगी। महिलाओं ने कहा कि वह 11 अप्रैल को मतदान करने बूथ तक अवश्य जाएंगीं।