पिथौरागढ़ में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
विमान के रनवे से उतरने से नाराज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ता युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हैरिटेज एविएशन पुराने विमान का संचालन कर रहा है। उन्होंने यात्रा से पूर्व विमान की टेक्निकल जांच करने, दूसरी कंपनी से हवाई सेवा का संचालन करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में नीरज मेहता, आशीष सुरकाली, करन सिंह, आनंद धामी, शिवम पंत, आनंद,राहुल मेहता, महेश धामी, अमित जोशी, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, नीरज जोशी मौजूद रहे।