जिला अस्पताल में जांच करती मेडिकल टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
जनपद में बाहर से आए लोग कोरोना की जांच के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लोगों को जानकारी नहीं है कि कहां जांच हो रही है। देहरादून से आए चार युवा कोरोना जांच के लिए चक्कर काटते रहे।
जिला अस्पताल में बाहर से आए 180 से अधिक फौजियों और अन्य लोगों ने अपनी जांच कराई। शनिवार को देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचे चार युवा पहले जांच के लिए आडियोटिरम पहुंचे यहां कोरंटीन सेंटर बनाया गया है। युवाओं ने बताया कि यहां सुरक्षा कर्मी के अलावा कोई भी मेडिकल स्टाफ नहीं था। इसके बाद यह युवा कुछ देर बाद चंडाक रोड स्थित वरदायनी मंदिर पहुंचे। इन युवाओं में से सिर्फ एक युवा की जांच हो पाई।
जांच में युवा को हल्के फीवर के लक्षण मिले। जांच के बाद युवक दवा लेकर घर निकल गया। अन्य तीन युवा बिना जांच के ही घर निकल गए। लोग बाजार से रोजमर्रा के सामान को खरीदकर घरों को ले जा रहे हैं। पिथौरागढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों को जा रही गाड़ियों में लोग राशन सहित कई सामान ले जा रहे हैं।