फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सदन नहीं बनने से नाराज यूथ कांग्रेसियों ने ईओ कार्यालय में जड़े ताले

विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगरपालिका कार्यालय में गोसदन न बनने के विरोध में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के लिए गो सदन का निर्माण नहीं करने से नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे। अधिशासी अधिकारी के नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद कार्यालय में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे। मौके पर अधिशासी अधिकारी के मौजूद नहीं होने से कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद ईओ के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए पालिका ने अगस्त माह में तीन माह के भीतर गोसदन बनाने की बात कही थी। आज तक गो सदन नहीं बन पाया है। लावारिस पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पशुओं के कारण सड़कें और गलियां सुरक्षित नहीं हैं।
जानवर यातायात को भी बाधित कर रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट और छात्र संघ महासचिव योगेश सौन ने कहा कि लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद पालिका या प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र पालिका ने उचित कार्रवाई नहीं की तो लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव करन सिंह, प्रकाश देवली, पारस सिंह, राजेश शर्मा, लक्ष्मण, नवीन ऐरी, आनंद धामी, महेश धामी, नीरज जोशी, जितेंद्र भंडारी, कार्तिक खर्कवाल, आशीष सुरखाली, सागर भंडारी, नवीन भंडारी, गजेंद्र सिंह, दीपक सौन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें