फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में दूसरे दिन भी कामकाज ठप, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसबीआई के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकों में ताले लटके रहने और ज्यादातर एटीएम बंद होने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिन की हड़ताल से पिथौरागढ़ में 28 करोड़ और चंपावत में 21 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शनिवार को एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर एकत्र हुए और सम्मानजनक वेतन समझौता को लागू करो की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विशेष भत्ता को मूल वेतन में मर्ज करने, पेंशन का अपग्रेडेशन, नई पेंशन स्कीम को रद्द करने, पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी, सभी शाखाओं में एक समान कारोबार अवधि तय करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, सेवानिवृत्ति लाभ को आयकर से मुक्त करने की मांगें उठाई। बैंक कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में स्थित ज्यादातर एटीएम भी महज शो पीस बने रहे। दो दिन की हड़ताल से 28 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव बहादुर सिंह धर्मशक्तू, हरीश चंद्र पुनेठा, गोविंद बल्लभ पाटनी, अर्जुन सिंह बसेड़ा, दिनेश चंद, हरीश रावत, मोहन तितियाल, चंदन सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, सौरभ, भूपेश सिंह बृजवाल, मयंक, सुरेंद्र सिंह, बादल राय, विनोद मेहता, चेतन, रमेश सिंह, विजय सिंह बिष्ट, गगन सिंह बुदियाल, हरीश गिरी, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह धामी, समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंपावत। 20 फीसदी वेतन बढ़ोतरी किए जाने, सेवानिवृत्ति लाभ में आयकर छूट दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सरकारी बैंकों की हड़ताल शनिवार को जारी रही।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में इस दौरान अधिकतर एटीएम शो पीस बने रहे और उनमें कैश नहीं निकल पाया। रविवार को अवकाश होने के कारण उपभोक्ताओं को एक और दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल के दूसरे दिन भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों में ताले लटके रहे। जबकि निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों में कामकाज सामान्य रहा। जिला लीड बैंक अधिकारी एके जोशी के अनुसार हड़ताल के कारण शनिवार को दस करोड़ से अधिक का लेन देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें