फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शराब की दुकान खोलने से आक्रोशित महिलाओं ने अधिकारियों को घेरा

Wed, 18 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी बैंड में शराब की दुकान की स्वीकृति मिलने से नाराज क्षेत्र की महिलाएं फिर सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने शराब की दुकान निरस्त करने की मांग पर धरना शुरू कर दिया। उन्हें मनाने अधिकारी पहुंचे और उनका भी घेराव हुआ। तहसीलदार के आश्वासन पर महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ और वे धररा समाप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने उडियारी बैंड पहुंचकर धरना शुरू किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट है। सरकार हमें पीने का पानी तो नहीं दे पा रही लेकिन घर-घर शराब पहुंचाना चाहती है। पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। सूचना पर दोपहर 12 बजे महिलाओं से वार्ता करने के लिए तहसीलदार वतन गुप्ता और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। तहसीलदार गुप्ता ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। घंटों वार्ता के बाद तहसीलदार गुप्ता ने विरोध को देखते हुए महिलाओं को शराब की दुकान निरस्त करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने महिलाओं के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान हेमा महरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का आर्या, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा, कलावती देवी, मंजू देवी, दीपा, नीमा, हेमा, कमला, रूपा, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने दी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
शराब विरोधी आंदोलन को समर्थन देने के उडियारी गांव की 85 वर्षीय रधुली देवी भी लाठी के सहारे धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यदि दुकान निरस्त नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। इधर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने डीएम को पत्र भेजकर दुकान को निरस्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें