फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने प्रदर्शन किया

Tue, 13 Feb 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मंगलवार को छात्रों ने फिर से प्रदर्शन किया। छात्रावास की विद्युत लाइन की मरम्मत नहीं करने से छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कई जगह बिजली की लाइन टूट गई है। इससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। ज्यादा वोल्टेज में लाइन टूट जाती है। अंबेडकर छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है।

विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर राम ने कहा कि विभाग के अधिकारी अब छात्रावास की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पहले तीन साल में एक बार बिजली की लाइन की मरम्मत जरूर कर दी जाती थी, लेकिन अब कई वर्षों से बिजली की लाइन की मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी समाज कल्याण अधिकारी को देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को एक बार फिर डीएम सी रविशंकर के सामने रखा जाएगा।

यदि बिजली की लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो छात्र समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि अब तक कई छात्रों को छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है। छात्रावास में अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के छात्र रहते हैं। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। प्रदर्शन में अजय टम्टा, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार आदि छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें