फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के-लड़कियों में बराबर रहा टीकाकरण को लेकर उत्साह

विज्ञापन
Amarujala Abhiyan For Vaccination
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में लड़के-लड़कियों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह रहा। जब तक बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ था, तो उनके मन में सवाल उठ रहे थे कि उन्हें टीका कब लगेगा। जब 15 से 17 आयु वर्ग और 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ तो उनमें काफी उत्साह देख गया था। स्कूल प्रबंधन भी टीकाकरण को लेकर जागरूक नजर आया। सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण के लिए स्कूल में आने के लिए अभिभावकों से संपर्क भी किया गया। जिसके बाद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कोविड के टीके लगाए।
विज्ञापन

टीका लगाकर काफी अच्छा लग रहा है। पहले तो काफी डर था। परिवार के लोगों को भी टीका लग चुका था। ऐसे में उन्हें हमारी चिंता थी। टीकाकरण होने के बाद काफी सुखद अनुभव रहा। स्कूल प्रबंधन ने भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। - शुभम, छात्र मानस एकेडमी दौला, पिथौरागढ़।
कोविड के दोनों टीके लगने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। टीका लगने के दौरान काफी उत्सुकता थी। टीका लगने के बाद भी कोविड से लोगों के मरने की खबरें आ रही थी, लेकिन परिवार और स्कूल प्रबंधन ने टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। अब अच्छा लग रहा है। -सोनम, छात्रा, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें