फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान शिक्षा : पिथौरागढ़ के अधिकांश स्कूल प्लास्टिक की पानी की बोतलें बंद करने मूड में नहीं

विज्ञापन
Amar ujala Education Abhiyan in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के अधिकतर स्कूल प्लास्टिक की पानी की बोतलें लाने से बच्चों को मना करने के मूड में नहीं हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छिना है। इससे आर्थिक संकट गहराया है। ऐसे में फिलहाल पानी की प्लास्टिक की बोतलें लाने वाले बच्चों से स्टील, तांबा आदि धातुओं की बोतलें मंगाने के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बना सकते।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने कहा कि अगर अभिभावक स्वयं ही बच्चों के लिए स्टील या तांबे की बोतलों में पानी देकर भेजते हैं तो यह स्वागत योग्य है, लेकिन वे किसी पर दबाव नहीं बनाएंगे। हालांकि स्कूल प्रबंधन बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं। सबको पता है कि प्लास्टिक की बोतलों में भरा पानी बच्चों के लिए हानिकारक है। इससे बचने का प्रयास हम सबको करना चाहिए।
स्कूल में प्लास्टिक की पानी की बोतलें लाने से मना करने की कोई योजना नहीं है। कोरोना के दौर में अभिभावकों ने बच्चों को पहले से ही स्टील की बोतलें देकर स्कूल भेजा। अधिकतर बच्चे स्कूल में स्टील की बोतलें ही लेकर आते हैं।
विज्ञापन

- लीलावती भट्ट जोशी, प्रधानाचार्य, सोर वैली पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़।
विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक की बोतलों में गर्म पानी पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इस कारण स्कूल में प्लास्टिक की बोतलें लाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। बच्चों को स्टील की बोतलें ही लाने को कहा जाएगा। अभिभावकों से इस पर बात की जाएगी। - ममता सिंह, प्रधानाचार्य, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें