फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप, धरने पर बैठे विधायक महर

Mon, 18 May 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विण के जटेश्वर मंदिर परिसर की भूमि पर समर्थकों के साथ धरने में बैठे विधायक मयूख महर। स्रोत : का
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण क्षेत्र में स्थित जटेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर पशुपालन विभाग की ओर से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए विधायक मयूख महर ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कब्जा नहीं हटेगा, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विधायक महर ने कहा कि जटेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर की भूमि को ग्रामीणों ने भगवान शिव को अर्पित किया है। इस भूमि पर पशुपालन विभाग की ओर से कब्जा कर यहां मुर्गी पालन किया जा रहा है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने और आने वाली पीढि़ीयों के लिए इस धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर का विस्तारीकरण जरूरी है।
उन्होंने पशुपालन विभाग से मंदिर की 41 नाली भूमि लौटाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जब तक कब्जा नहीं हटेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। विधायक के साथ धरना देने वालों में शंकर भट्ट, ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, राम सिंह महर, किशन धामी, त्रिलोक बिष्ट, पूरन भट्ट, भैरव नाथ, नमेंद्र भट्ट, गौरव भट्ट, देवराज सिंह, दिनेश बसेड़ा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें