फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल रही 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग

Thu, 03 Oct 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। विमान ने हवाई पट्टी पर तीन बार लैंडिंग और टेक ऑफ किया। विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रहने से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासन के अनुसार ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। इससे पूर्व मार्च माह में भी एयर एलायंस एयरवेज कंपनी के 42 सीटर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग की थी। हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ होने से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद है।
इस समय पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ से सबसे अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 15 से 17 घंटे का समय लगता है। आए दिन सड़क बंद होने या बसों के मार्ग में खराब होने से यात्रियों की भारी फजीहत होती है। इसको देखते हुए लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। 42 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रहने से अब शीघ्र सीधी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग हुई। ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। सीमांत जिले की जनता को विमान सेवा का लाभ मिले इसके लिए शासन प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - विनोद गोस्वामी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें