पिथौरागढ़। सेना के अग्निवीर कॉमन इंट्रेंस परीक्षा 2025-26 का परिणाम 27 जुलाई को जारी होगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन. ने बताया कि 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी अग्निवीर प्रतिभागी सेना की वेबसाइड www.joinindianarmy.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सेना की ओर से मार्च से अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण, जून-जुलाई में लिखित और दिसबंर में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हो सकती है। यह भर्ती अग्निवीर और रेगुलर आधार पर होती है। संवाद