फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट में टनकपुर-जौलजीबी सड़क के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण में देरी को लेकर लोगों ने ठेकेदार और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बाद भी सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

झूलाघाट क्षेत्र के लोगों ने रविवार को मुख्य बाजार में एकत्र होकर ठेकेदार और लोनिवि के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा ब्लॉक उपाध्यक्ष भीम सिंह गोबाड़ी ने कहा कि सड़क का काम न होने से तीन से चार हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र का विकास रुक गया है। झूलाघाट का व्यापार भी पूरी तरह प्रभावित हुआ है। निर्माण कंपनी को बदला जाए। उन्होंने कहा कि पांच साल पूर्व टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन निर्माण की गति बेहद धीमी है। कहा कि शीघ्र सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में करने में भूपेंद्र चंद, भीम सिंह गोबाड़ी, गोवर्धन महर, राम सिंह, रामू गोबाड़ी, भुप्पी बिष्ट, प्रेम राम, शेर राम, सौरव श्रेष्ठ, भुवन पंगरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें