फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंदोलित निगम कार्मिकों ने गुरना में लगाए पौधे

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का पौधरोपण आंदोलन 211 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

गुरुरानी ने बताया कि 4 से 16 फरवरी तक कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनपदों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चार फरवरी को बागेश्वर के बैजनाथ में कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। पौधरोपण में वेदप्रकाश, पदम सिंह, हर सिंह, शेर सिंह, गोपाल बिष्ट, महेश कुमार, सौरभ खोलिया, विजय बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें