फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 110 विद्यालयों में होगा रैंप, रेंलिग का निर्माण

Sun, 02 Feb 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के आठ विकासखंडों के 110 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 22 लाख रुपये से रैंप, रेंलिग का निर्माण होगा। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले के 92 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में रैंप और रेलिंग के लिए 18.40 लाख रुपये जबकि 18 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 3.60 लाख रुपये की स्वीकृति विभाग को मिली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रैंप न होने से विद्यार्थियों को सीढ़ी चढ़कर कक्षाओं में पहुंचना पड़ रहा है। वहीं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलिंग लगाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक धारचूला और डीडीहाट ब्लॉक के 14 विद्यालयों में 2.80 लाख रुपये, बेड़ीनाग के चार के लिए 80 हजार, बिण के 38 के लिए 7.60 लाख, मुनस्यारी के एक के लिए 20 हजार, कनालीछीना के चार के लिए 80 हजार, गंगोलीहाट के 30 के लिए 6 लाख, मूनाकोट के 19 विद्यालयों के लिए 3.80 लाख रुपये रैंप और रेलिंग के लिए मिले हैं। जल्द ही इसका निर्माण कर विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। संवाद
कोट
110 राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रैंप, रेंलिग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें