फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आमा, बुबू, पापा, ददा सॉरी कहने के बाद फंदे से लटक गया किशोर

Sun, 19 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के तल्ली नायल गांव में एक किशोर ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले किशोर ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपने परिजनों से माफी मांगी और फिर फंदे पर झूल गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गणाई गंगोली के तल्ली नायल गांव निवासी अनुज नैनवाल पुत्र जगदीश नैनवाल (17) अपने कमरे में फंदा लगाकर लटक गया। परिजन घटना से काफी देर तक अनभिज्ञ रहे। पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। फंदा लगाने से पहले अनुज ने वीडियो बनाई और उसमें वह कह रहा है कि आमा, बुबू, पापा, ददा सॉरी। इसके बाद अनुज ने मौत को गले लगा लिया। अनुज राजकीय इंटर कॉलेज नायल में ग्यारहवीं का छात्र था। रविवार को शेराघाट संगम पर लड़के का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें