फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार नामिक के लिए बनने लगी सड़क

Sat, 07 Oct 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नामिक गांव के लिए शुरू हो गया सड़क निर्माण का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमालय की तलहटी पर बसे नामिक के लोगों का सड़क का सपना पूरा होने जा रहा है। नामिक की बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे नामिक के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


मोटर मार्ग से 27 किमी की दूरी पर स्थित नामिक के लोग सड़क नहीं बनने से बेहद परेशान थे। ग्राम प्रधान तुलसी जेम्याल के नेतृत्व में यातायात सुविधा दिलाने की लड़ाई गांव के लोगों ने लड़ी। अमर उजाला नामिक के लोगों के अभियान में सहभागी बना। नामिक की यातायात समेत कई समस्याओं को समय-समय पर उठाया गया। जून 2016 में नामिक के लोगों ने जिला मुख्यालय कूच का ऐलान किया था। गांव के लोगों की आंदोलन की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया।

तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 15 सितंबर 2016 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17.95 करोड़ की लागत से बनने वाली 17.340 किमी होकरा-नामिक सड़क का शिलान्यास किया। एक जनवरी 2017 से सड़क का काम शुरू होना था, लेकिन होकरा में विवाद के कारण सड़क का काम शुरू नहीं हो सका। गांव के लोगों को सड़क निर्माण से बोल्डर, मलबा गिरने का अंदेशा था। वहीं, सड़क का काम शुरू न होने पर नामिक के लोगों ने हाल में फिर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसके बाद सक्रिय हुए विभाग ने विवाद सुलझा लिया है। 28 सितंबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 मीटर सड़क कट गई है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई डिवीजन के अवर अभियंता माहेश्वर आर्या ने बताया कि होकरा में गांव की सुरक्षा के लिए 50 मीटर खड़ी चट्टान में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। दीवार को लोहे के तार से बांधा जाएगा। बताया कि 30 जून 2018 तक सड़क का काम पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क निर्माण में देरी होने से कुछ अतिरिक्त समय सड़क निर्माण में लगेगा। वहीं, नामिक की प्रधान तुलसी जेम्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह जेम्याल ने सड़क का काम शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें