फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफसी कुमौड़ ने जीआईसी को हराया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में कप के साथ विजेता फुटबाल टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
द्वितीय एएफसी सेवन ए साइड प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को कुमौड़ ने जीआईसी को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

देव सिंह मैदान में अधिवक्ता बहादुर चंद ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। कुमौड़ के खिलाड़ी शुरुआत से ही जीआईसी की टीम पर हावी रहे। कुमौड़ ने खिलाड़ियो ने निर्धारित समय तक तीन गोल कर दिए, जबकि विपक्षी टीम जीआईसी एक ही गोल कर सकी। निर्णायक यतीश ओझा, रोहित मेहता, चंदू टोलिया रहे।
विज्ञापन

विजयी टीम को पांच हजार और उप विजेता को तीन हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विनय धर्मशक्तू और डिफेंडर भगवान सिंह चुने गए। इस मौके पर सौरभ खड़ायत, चंदन सिंह, सूरज महर, मदन धौनी, तरुण महर, मनोज रावत, पंकज बिष्ट, सुमेर महर, बहादुर, रोशन, गौरव, आलोक, दीपक, अनिल भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें