फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 22 May 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही और विभागीय कार्यों में ढिलाई पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके साथ ही सीएमओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रसव पूर्व निदान की जिलास्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल की लापरवाही से नाराज डीएम सी रविशंकर ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। सीएमओ इस महत्वपूर्ण बैठक में बिना किसी तैयारी के पहुंची थीं। उन्हें प्रसव पूर्व निदान को लेकर टास्कफोर्स के कामकाज की सही जानकारी तक नहीं थी। समीक्षा में यह भी सामने आया कि सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही बरती। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही और विभागीय कार्यों में ढिलाई भी पकड़ी गई। डीएम ने पूर्व में समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों पर अमल न होने पर भी नाराजगी जताई।

विभागीय समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रगति न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने 28 मई को प्रसव पूर्व निदान समिति की समीक्षा बैठक दोबारा बुलाई है। इस बीच डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लिंगानुपात बढ़ाने के लिए जिलास्तर पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य के साथ ही बाल विकास एवं शिक्षा विभाग को जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों में ट्रेकिंग डिवाइस के माध्यम से नजर रखने और समय-समय पर छापेमारी के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदना समेत कई अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें