पिथौरागढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट में विद्यार्थियों को 188 सीटों में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित की गई है।
आईटीआई अस्कोट के फिटर, मोटर मैकेनिक वाहन, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, मशीनिस्ट, वेल्डर, आईसीटीएसएम, स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में 188 सीट पर प्रवेश होंगे। विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के साथ कौशल विकसित कर सकेंगे।
कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, तकनीकी शिक्षा लेने के बाद विद्यार्थियों को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आईटीआई में पिछले शिक्षा सत्र 59 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया था। इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है।
संस्थान को इस शिक्षा सत्र सभी सीटों में प्रवेश होने की उम्मीद है। संस्थान में प्रवेश की पहली काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी। वरीयता सूची के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी।
आईटीआई में 40 सीट पर होंगे प्रवेश
धारचूला और मुनस्यारी आईटीआई में दो ट्रेड में 40 सीट पर प्रवेश होंगे। धारचूला और मुनस्यारी में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड संचालित है। दोनों संस्थान में 20-20 सीट निर्धारित हैं।
अस्कोट आईटीआई में आठ ट्रेड में निर्धारित सीट
ट्रेड सीट
फिटर 20
मोटर मैकेनिक 24
इलेक्ट्रिशियन 20
वायरमैन 20
मशीनिस्ट 20
वेल्डर 40
आईसीटीएसएम 24
स्विंग टेक्नोलॉजी 20
.......
आईटीआई अस्कोट के आठ ट्रेडों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। -कविंद्र सिंह कन्याल, प्रधानाचार्य, आईटीआई अस्कोट