फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रोत्साहन योजना के लिए 30 तक आवेदन करें

Thu, 25 Jun 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। पात्र छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकती हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की प्रतिभावान बालिकाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। लाभ उन नियमित छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने उत्तराखंड बोर्ड या मदरसा शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों का सत्यापन 15 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। डीएम ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को योजना की जानकारी देने और अधिकारियों को तय समय-सीमा में पारदर्शिता के साथ सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें