फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए की 60 सीटों पर मिलेगा दाखिला

Mon, 01 Jun 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए की 60 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए के तहत विद्यार्थी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस सहित कंप्यूटर से संबंधित अन्य ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। पिछले वर्ष बीसीए में निर्धारित 60 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 17 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया था और 43 सीटें रिक्त रह गई थीं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को रिक्त सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी थी।
इसके बाद भी सिर्फ 22 विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए आगे आए। कॉलेज प्रबंधन को इस शिक्षा सत्र में सभी सीटों पर प्रवेश की उम्मीद है। वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए और बीटेक में लगभग 350 विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में कॉलेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी कॉलेज में काउंसलिंग में जाकर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

कोट
बीसीए में 60 सीटें निर्धारित हैं। विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया जारी है। - प्रो. अजीत सिंह, निदेशक, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें