पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में सोमवार को स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने बताया कि बीबीए, बीसीए और एमबीए की परीक्षा के लिए 956 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 917 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 39 गैरहाजिर रहे। परीक्षा दो पाली में हुई। एसएसजेयू के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। वहां डॉ. रुचिता पंगरिया, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. केके बिजलवाड़, डॉ. चारू चंद्र पंत, डॉ. चंदन जीना, डॉ.एस जगेड़ा, दिनेश जोशी, प्रकाश रावत आदि थे। संवाद