फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में 1262छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रवेश लेते प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रवेश शुरू हो गए हैं। महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में 1262 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में कोरोना के कारण अक्तूबर में प्रथम वर्ष के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीए की प्रवेश समिति प्रभारी डॉ. सरोज वर्मा ने बताया कि बीए में 681 प्रवेश हो चुके हैं। बीएससी के प्रवेश समिति प्रभारी डॉ. जीवन सिंह गढ़िया ने बताया कि बीएससी में 445 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में प्रवेश लिया है। वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ. जीएस पंत ने बताया कि बीकॉम में 136 छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया में डॉ. अभिषेक पंत, देवेंद्र कुमार, जगदीश, बृजेश, ममता बिष्ट, नंदन कार्की, कमलेश भाकुनी, देवजनी अधिकारी, भारती रौतेला, राकेश वर्मा, सुंदर कुमार, हरीश सहयोग कर रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें