फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टैक्सी चालकों के ड्रेस कोड पर प्रशासन की चुप्पी, रोडवेज पर सख्ती

Fri, 27 Feb 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सार्वजनिक परिवहन चालकों के लिए निर्धारित वर्दी नियम के उल्लंघन पर परिवहन विभाग का दोहरा रवैया सामने आया है। रोडवेज चालकों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि टैक्सी चालकों को छूट दी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों और टैक्सियों के चालकों को वर्दी पहनना अनिवार्य है। रोडवेज चालकों के लिए नेम प्लेट सहित खाकी पैंट-कमीज और परिचालकों के लिए स्लेटी पैंट-कमीज निर्धारित है। टैक्सी चालकों को नीली पैंट-कमीज पहननी होती है। रोडवेज के चालक-परिचालक नियमों का पालन कर रहे हैं और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। वहीं, टैक्सी चालक बिना वर्दी के वाहन चला रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदार परिवहन विभाग की भी आखें बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन



अन्य राज्यों से आने वाले टैक्सी चालकों के लिए ड्रेस पहनना अनिवार्य

नियमों के अनुसार दूसरे राज्य से यहां आने वाले और यहां से दूसरे राज्य में जाने वाले टैक्सी चालकों को ड्रेस में रहना जरूरी है। यही नहीं उनकी टैक्सियों के शीशे पर एजेंसी या स्वामी का नाम, नंबर और अन्य जानकारी भी अंकित होनी चाहिए। जिले में बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले टैक्सी चालक वर्दी में कभी नजर नहीं आए हैं। संवाद
...............
दो साल से नहीं मिला वर्दी भत्ता

रोडवेज के चालक-परिचालकों को करीब दो साल से वर्दी भत्ता नहीं मिल पाया है। इससे उनमें रोष है। उनका कहना है कि वह ड्रेस कोड और अन्य नियमों का पालन करते हैं,। इसके बाद भी वर्दी भत्ता न मिलना गंभीर है। वह खुद के खर्च पर वर्दी बना रहे हैं। होली पर्व पर या किसी और वजह से कभी वर्दी खराब हो जाए तो कार्रवाई का डर बना रहता है।
विज्ञापन




वर्जन
ड्रेस कोड रोडवेज सहित टैक्सी वाहनों पर लागू है। दूसरे राज्यों से आने वाली टैक्सियों पर कार्रवाई की जाती है। जनपद के अंदर ड्रेस कोड उल्लंघन की कार्रवाई कई वजहों से एकाएक संभव नहीं हो पाती।
विज्ञापन




-शिवांश कांडपाल, एआरटीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें