पिथौरागढ़। मूनाकोट के मड़मानले निवासी सुनीता धामी ने ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक की दुकान खोलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। वह इस स्वरोजगार से सालाना 2.16 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
सुनीता धामी हर महीने 15 से 18 हजार रुपये कमा रही हैं। उन्होंने ग्रामोत्थान के व्यक्तिगत उद्यम के तहत 30 हजार रुपये का ऋण लिया। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। उन्होंने 20 हजार रुपये स्वयं वहन कर अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। सुनीता ने छह माह का ब्यूटी पार्लर कोर्स पूरा किया है। अब वह गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
-
सुनीता जय जंती माता समूह की हैं अध्यक्ष
-सुनीता धामी जय जयंती माता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। वह ध्वज माता संकुल स्तरीय संघ स्वायत्त सहकारिता मड़मानले मूनाकोट की कोषाध्यक्ष और शेयर धारक हैं।