फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने में प्रशासन नाकाम

Thu, 12 Oct 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मदकोट में छीजा के पास चल रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट के पास छीजा नामक स्थान पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को रोक पाने में प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। प्रतिबंध के दौरान भी इस स्थान से खनन हो रहा था। अब तो खुलेआम खनन सामग्री को बेचने का धंधा चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार खनन का विरोध किया और एक बार खनन के लिए बनी सड़क को तक क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि खनन का यह काम एक दबंग व्यक्ति कर रहा है। यदि कोई दूसरा व्यक्ति इस स्थान से खनन सामग्री लेकर जाता है तो उससे पैसे की वसूली की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से भूकटाव का खतरा हो सकता है और नदी का प्रवाह भी बढ़ जाएगा। गोरी के किनारे से हो रहे इस खनन को रोकने के लिए अब तक प्रशासन के सारे प्रयास विफल हो गए हैं।

इस मामले में एसडीएम विवेक प्रकाश का कहना है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंगई दिखाकर खनन कर रहा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस की टीम को जल्दी मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें