पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
टॉस जीतकर एसएसबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन 11 की टीम ने 17.3 ओवरों में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच नीरज सौन रहे।
दूसरे मैच में करेजियस 55 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 92 रन ही बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी एसपी 11 ने 13 ओवरों में यह लक्ष्य प्राप्त किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच यशपाल आर्या रहे। प्रशासन इलेवन और एसपी इलेवन की टीम बृहस्पतिवार को फाइनल में भिड़ेंगी।