झूलाघाट में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली ढलान में लुढ़ककर मकानों के ऊपर गिर गई। संयोग से कोई इसकी चपेट में नहीं आया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
झूलाघाट में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली ढलान में लुढ़ककर मकानों के ऊपर गिर गई। संयोग से कोई इसकी चपेट में नहीं आया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। जानकारी के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक लुढ़ककर नीचे मकानों के बीच गिर गई। मकानों के बीच बने रास्ते में हर रोज बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। घटना रात में होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकानों को भी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है।