फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुटी-ज्योलिकांग सड़क खुलने की उम्मीद

Sat, 13 May 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के उच्च हिमालयी क्षेत्र में कुटी-ज्योलिकांग सड़क खुलने की उम्मीद बढ़ गई है लेकिन अभी गर्बाधार में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दोनों जगह रविवार दोपहर तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


कुटी से ज्योलिंकांग (14 हजार फुट) की दूरी करीब 14 किमी है। जगह-जगह ग्लेशियर आने से सड़क बंद बताई जा रही है। इसके चलते केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दो दल बगैर यात्रा पूरी किए लौट आए। तीसरे दल के सात यात्री गर्बाधार में भारी विस्फोट के चलते चट्टानें दरकने से धारचूला में रुके हैं।

पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की इच्छा पर उन्हें शनिवार को नारायण आश्रम के दर्शन कराए गए। रविवार दोपहर तक गर्बाधार में सड़क खुलने के बाद उन्हें गुंजी रवाना किया जाएगा। ज्योलिंकांग सड़क पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ की टीम जुट गई है। सड़क के रविवार तक खुलने की संभावना है। निजी टूर ऑपरेटर के भी सौ से अधिक यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


केएमवीएन के प्रबंधक ललित मोहन तिवारी ने बताया कि चौथे दल के पांच यात्री शनिवार को काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।


गुजरात के 22 सदस्यीय दल का स्वागत
पिथौरागढ़। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में गुजरात से आए 22 सदस्यीय यात्री दल का प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने स्वागत किया। यह दल नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन के लिए जा रहा है। गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़े को धारचूला लाकर निस्तारण करने का अनुरोध किया। यात्रियों को नारायण आश्रम में रोपण के लिए पौधे भी दिए गए। स्वागत करने वालों में बलवंत सिंह, उमा दिगारी, हर सिंह, शेर सिंह, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र थापा, संदीप रावल, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें