फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने नाभीढांग में लगाया पौधा

Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के 10 वें दल के यात्रियों ने 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग के निगम परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम पर रोपा। यात्रियों ने कहा कि ओम पर्वत के दर्शन कर वह अभिभूत हैं।
विज्ञापन

टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्रा का नौवां दल चौकोड़ी से भीमताल चला गया है। बताया कि माउंट कैलाश दर्शन के लिए जाने वाले अंतिम दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह में स्वागत किया गया। यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल पर एक दीया शहीदों के नाम जलाकर नमन किया। दल में उत्तराखंड के रामकिशन और दिल्ली के सेन गुप्ता शामिल हैं।

सेना के सहयोग से पूर्व सैनिक करेंगे आदि कैलाश दर्शन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य सेना मुख्यालय पिथौरागढ़ के सहयोग से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करेंगे। छह पूर्व सैनिकों का दल बुधवार को आदि कैलाश के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि यात्रा के संबंध में पिछले दिनों स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान से सेना के सहयोग से पूर्व सैनिकों को आदि कैलाश दर्शन कराने का अनुरोध किया था। कहा कि यात्रा चार चरणों में होगी। 24 पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य आदि कैलाश एवं ओम पर्वत के दर्शन करेंगे। इसके लिए कमांडर, डिप्टी कमांडर कर्नल डीएस चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपशिखा समेत सेना मुख्यालय का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें