फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ एसबीआई में खोला गया खाता बना साइबर ठगी का जरिया, देश भर में 99 प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में साइबर ठगी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। पिथौरागढ़ एसबीआई की मुख्य शाखा में एनजीओ के खाते को साइबर ठगी का जरिया बनाया गया है। जब इस खाते से करोड़ों का लेनदेन हुआ तो साइबर सेल और पुलिस की नजर इस पर पड़ी है। छानबीन हुई तो पता चला कि इस खाते में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन होने पर देश भर में 99 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की तरफ से समन्वय पोर्टल पर पूरे देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और संस्थाओं ने साइबर अपराध का डाटा साझा किया। डाटा की जांच हुई तो पिथौरागढ़ एसबीआई में एनजीओ के नाम से खोले गए खाते में करोड़ों के लेनदेन से साइबर सेल और पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

खाता संख्या 10886654393 का सत्यापन कराया गया तो यह स्वाति ग्रामोद्योग संस्थान धारचूला रोड, कैलाशपुरी, पिथौरागढ़ के नाम दर्ज है। इस बैंक खाते को राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर सर्च किया गया तो यह विवरण मिला।
विज्ञापन


एनजीओ संचालकों ने कहा हमें नहीं है जानकारी
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि जब संबंधित खाते में करोड़ों के लेनदेन का पता चला तो एनजीओ संचालकों को तलब किया गया। एनजीओ से जुड़े लोगों ने कहा कि हमें इस लेनदेन की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस को इस खाते से जुड़ी सच्चाई सामने लाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाल ने कहा कि खाते में लेनदेन से संबंधित हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

...............
एसबीआई में खोले गए खाते का उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है यह स्पष्ट है। इसमें शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें