फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर में बाढ़ सुरक्षा के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को डीएम मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत शारदा नदी के दाएं तट पर बूम से टनकपुर तक चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


करीब 60.20 करोड़ रुपये की इस परियोजना में गैंडाखाली नंबर-तीन, 28 हेक्टेयर भू-भाग और चिलियाघोल की सुरक्षा के कार्य शामिल हैं। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता रघुवर दत्त भट्ट ने बताया कि तटबंध सुदृढ़ीकरण, वायर क्रेट और प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण तेजी से जारी है। मानसून से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए डीएम ने लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें