फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एबीवीपी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Thu, 08 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को नगर में स्कूली सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री गर्ब्याल राइंका, दयानंद इंटर कालेज, दयासागर इंटर कॉलेज, हिमालय व सोर वैली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा, छात्र हित में किए जा रहे कार्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़कर देश सेवा का संकल्प लिया। जिला संयोजक इंदर सिंह बथ्याल कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्रों को संगठित कर उन्हें राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाना है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्य विकसित होता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रवादी छात्र संगठन से जुड़ सकें। इस दौरान तिलक राज पाठक, दिवस ओझा, जतिन भट्ट, साहिल बसेड़ा, विशेष ठगुन्ना आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें