फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रात भर खोजते रही पुलिस और वन कर्मी, सुबह रिश्तेदार के यहां मिला किशोर

Thu, 08 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बकरी उठाकर ले गए तेंदुए के पीछे गए जिस किशोर के लापता होने की सूचना पर पुलिस और वनकर्मी उसे रात भर खोजते रहे, वह दूसरे दिन सुबह चार किमी दूर अपने रिश्तेदार के यहां मिला। किशोर के सकुशल मिलने से पुलिस, वन कर्मियों के साथ ही परिजनों ने राहत की सांस ली। बकरी को तेंदुआ ही उठाकर ले गया या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सेला गांव निवासी 17 वर्षीय राज बीते बुधवार को बकरियां चराने साथ जंगल गया था। कुछ देर बाद वह घर लौटा और मां आशा देवी को बताया कि एक बकरी को तेंदुआ उठाकर ले गया है। इसके बाद बकरी को खोजने की बात कहते हुए फिर से जंगल चला गया। जब वह घर नहीं लौटा तो मां और अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही खलबली मच गई।
रेंजर बृजमोहन टम्टा के नेतृत्व में पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन में पूरी रात जंगल की खाक छानते रहे। मां रोती रही और अन्य परिजन भी रात भर सो नहीं सके। बृहस्पतिवार सुबह राज गांव से चार किमी दूर शेराघाट में अपने रिश्तेदार के यहां मिला।
विज्ञापन

तेंदुए के बकरी को उठाकर ले जाने का कोई निशान न मिलना, तेंदुए के पीछे जाने की बात कर किशोर का रहस्यमय तरीके से गायब होना और उसका रिश्तेदार के यहां मिलना चर्चाओं में हैं। तेंदुआ ही बकरी को उठाकर ले गया या इसके गायब होने के पीछे कोई अन्य कारण है फिलहाल पुलिस और वन विभाग को इसका सही जवाब नहीं मिल सका है। इस मामले में किशोर से पूछताछ की गई लेकिन वह इसका सही जवाब नहीं दे सका।
कोट
जंगल से लापता किशोर रिश्तेदार के यहां सकुशल मिल गया है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की जा रही है। तेंदुआ ही बकरी को उठाकर ले गया या इसके पीछे अन्य कारण है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बृजमोहन टम्टा, रेंजर, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें