फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 18 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस तहसील के गुरुबंगा गांव में 15 फरवरी की रात हुई छात्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को उनके गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कई लोगों ने पूछताछ की और उनके बयान लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि गुरुबंगा गांव में 21 वर्षीय छात्र सौरभ घुनियाल की दो गुटों में हुए संघर्ष के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के दिन से फरार चल रहे गुरुबंगा गांव के संजू राम और वीर राम को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। चारों के खिलाफ धारा 302 और 504 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कई युवाओं से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक छात्र के पिता मोहन राम ने चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। गांव के लोगों में घटना के बाद भारी आक्रोश है। शिल्पकार संगठन के प्रकाश गुंज्याल, सुमन वर्मा आदि ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए का मुआवजा देने और घटना में लिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें