फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए ब्लू और डीसीए रेड का फाइनल आज

Fri, 17 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मैन आफ द मैच नीरज सौन को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्व. ओमकार गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए ब्लू और डीसीए रेड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को देवसिंह खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला डीसीए ब्लू और वॉरियर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डीसीए अध्यक्ष तपन रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। 
विज्ञापन


वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के खेल में वॉरियर 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। अशोक ने 29 और सागर ने 18 रनों का योगदान दिया। डीसीए ब्लू के हेमंत और प्रशांत भैंसोड़ा ने 3-3 और गोविंद ने 2 विकेट लिए। डीसीए ब्लू ने मनोज टकवाल के 49 और प्रकाश बिष्ट के 34 रनों की बदौलत 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बनाए। डीसीए ब्लू ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर पारस मुडेला और अमित वल्दिया थे। स्कोरिंग मनोज कुमार और कमेंट्री ललित बोहरा ने की। प्रशांत भैंसोड़ा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीसीए रेड और जेएमएस डीडीहाट के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डीसीए के रविंद्र बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीए रेड ने निर्धारित 20 ओवर में नीरज सौन के 58 गेंदों में 115 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 216 रन बनाए। रोहित सामंत ने 38 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। जीवन मेहता ने 22 रनों का योगदान दिया। अंकुर और नितिन ने 2-2 विकेट लिए। जेएमएस डीडीहाट की पूरी टीम 18 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। योगेश कन्याल ने 23 और मुकेश ने 17 रन बनाए। नीरज सौन ने 3 और देवेंद्र ने 2 विकेट लिए। डीसीए रेड ने 71 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर ललित बोहरा और अमित वल्दिया थे। स्कोरिंग हेमंत राणा और कमेंट्री प्रशांत ने की। नीरज सौन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। डीसीए के सचिव किशोर जोशी ने बताया की फाइनल मुकाबला शनिवार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें