फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों की अनदेखी से नाराज होकर कांग्रेस विधायक धामी ने रखा उपवास

Fri, 07 Aug 2020 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदेश सरकार पर आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धारचूला के विधायक हर? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धारचूला के विधायक हरीश धामी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में दो घंटे का उपवास रखा। विधायक के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उपवास रखकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह विधायक हरीश धामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धारचूला विधान सभा क्षेत्र आपदा से जूझ रहा है। बंगापानी और मुनस्यारी तहसील क्षेत्रों में आपदा से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा से गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। लोगों को जंगलों और खेतों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सरकार ने पर्याप्त टेंट तक नहीं दिए हैं। गांवों तक जाने के लिए रास्ते नहीं हैं। नदी नालों के पुल बह गए हैं। सैकड़ों परिवार संकट में हैं इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार भी इस आपदा प्रभावित क्षेत्र में आकर हालात जानने की कोशिश नहीं की। क्षेत्र की सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मुनस्यारी में स्थायी एसडीएम की तैनाती की मांग भी की। धरने में मौजूद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, एडवोकेट रमेश कापडी ने भी त्रिवेंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत और प्रदीप पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र के आपदा पीड़ितों की सुध लेनी चाहिए। इस अवसर पर दीपक लुंठी, ऋषेंद्र महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जावेद, दीनू तिवारी, जगदीश बिष्ट, जगत महर, आशीष हावर्ड, चंचल बोरा, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, मनोज धामी, जगदीश लुंठी, कोमल साही, गणेश दानू, रोहित, प्रकाश देवली, मन्नू ठकुराठी, विक्रम दानू, शकुंतला दताल, बाब कन्याल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें