फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई पौष ऋतु शुभ अलबेली...

विज्ञापन
पिथौरागढ़ अशोक पंत के आवास में बैठकी होली का आगाज। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पौष मास के पहले रविवार से बैठकी होली का आगाज हो गया है। शहर के कमौड़ में डॉ. अशोक कुमार पंत के आवास मानस मंदिर में पौष मास की पहली बैठकी होली हुई।
विज्ञापन

जिले के प्रसिद्ध संगीतकार केदार भट्ट ने राग पीलू में बरसाना मेरो गांव की तान छेड़ी। डॉ. अशोक कुमार पंत ने राग पीलू में आई पौष ऋतु शुभ अलबेली, राग देश में ऊंचे ऊंचे पर्वत होलियां की प्रस्तुति दी। संगीतकार गजेंद्र अधिकारी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने राग यमन में हरे रंग शीष पर होली सुनाई। प्रसिद्ध संगीतकार संतोष लाल शाह ने राग जंगला काफी में सुंदर होली की प्रस्तुति दी।
श्रीकृष्ण अवस्थी ने श्याम कल्याण, भाष्कर कर्नाटक ने राग कल्याण, सुरेश कर्नाटक ने राग बागेश्री, दिनेश उपाध्याय ने राग मालकोष, एमएल वर्मा ने भीमपलासी, कमल कुमार ने राग भैरवी, राम दत्त भट्ट ने भूपाली, केदार खर्कवाल ने काफी, योगेश भट्ट ने श्याम कल्याण राग में होली र्गाई। तबले पर संगत संतोष लाल शाह (गुरुजी), द्वारिका प्रसाद पांडेय, भुवन पांडेय, भाष्कर पांडेय, संदीप पांडेय, दिव्या खर्कवाल ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी तक ईश्वरीय भक्ति पर आधारित होलियों का गायन किया जाता है। उसके बाद श्रृंगार रस से भरी होली गायन का आगाज हो जाता है। बैठकी होली में दिनेश पंत, मोहन चंद्र तिवारी, पूरन सिंह भंडारी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें