फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पोस्ट ऑफिस में नहीं बन पा रहे आधार कार्ड

Wed, 17 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में आधार केंद्र खोलने की मांग को लेकर टीम एक कोशिश के सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर डीएम को भेजा है।
विज्ञापन

टीम एक कोशिश के सदस्य सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में सिग्नल नहीं होने और बार-बार मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। उन्होंने डाक अधीक्षक को पूर्व में पत्र भेजकर आधार केंद्र खोलने की मांग की थी। इस पर डाक अधीक्षक ने असमर्थता जताई है। डीएम को भेजे गए सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र में कहा गया है कि विकासखंड में एक नगर पंचायत के साथ 117 ग्राम पंचायतें हैं।
लोगों को आधार बनाने के लिए 25 किमी दूर बेड़ीनाग जाना पड़ता है। कई बार वहां भी आधार नहीं बनने पर लोगों को मजबूरी में 47 से 85 किमी की यात्रा जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इसमें उनका 200 से 500 तक किराये में ही खर्च हो जाते हैं। उन्होंने डीएम से नगर में आधार केंद्र खुलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरा लगवाते डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें