फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी आदमखोर नहीं हो पाया ढेर

विज्ञापन
प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देते कांग्रेस नेता प्रदीप पाल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। वन विभाग पांच दिन बाद भी आदमखोर तेंदुए को नहीं मार सका है जबकि शिकारी वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

आदमखोर तेंदुए ने 18 फरवरी को बजेत गांव में कलावती देवी को मौत के घाट उतार दिया था। तब से ग्रामीणों को लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
वन विभाग ने घटना के तीन दिन बाद आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए दो शिकारियों को बुलाया है। शिकारी वन विभाग की टीम के साथ दिन-रात गश्त कर रहे हैं, लेकिन आदमखोर तेंदुए को नहीं मारा जा सका है।
आदमखोर की दहशत से ग्रामीणों में दहशत है। इसलिए ग्रामीणों ने तेंदुए को शीघ्र मारने की मांग की है। आदमखोर तेंदुआ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है, लेकिन रेंज में न आने से शिकारी आदमखोर तेंदुए को नहीं मार सके हैं।
विज्ञापन

एसडीओ नवीन पंत का कहना है कि आदमखोर तेंदुआ कई स्थानों पर देखा गया है। इस कारण वह शिकारी की रेंज में नहीं आ सका है। उम्मीद जताई शीघ्र ही आदमखोर तेंदुए को हटा दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने प्रभावित परिवार को दी आर्थिक सहायता
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने मंगलवार को बजेत गांव जाकर प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आदमखोर तेंदुए को शीघ्र मारने की मांग की है। इस दौरान तनुज पाल, रघु सामंत, शेखर भंडारी, संदीप भंडारी, अजय अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें