फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रपकिया बुग्याल में कीड़ा जड़ी लेने गए युवक की बिजली गिरने से मौत

Tue, 12 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। कीड़ा जड़ी लेने बुग्याल गए तहसील के ग्राम सभा खेत निवासी युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक का शव दूसरे दिन तहसील मुख्यालय लाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खेत निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह पुत्र मदन सिंह बकरियों को लेकर कीड़ा जड़ी निकालने गांव से 25 किमी दूर रपकिया बुग्याल गया था। सोमवार दोपहर मौसम खराब होने से अचानक बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गया। उसकी वहीं पर मौत हो गई। ग्राम प्रधान भजन सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक तेज सिंह की 8 वर्षीय पुत्री व 4 वर्षीय पुत्र है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने 25 किमी पैदल चलकर उनके शव को दूसरे दिन मंगलवार को धारचूला उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


तहसीलदार दमन शेखर राणा ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी मृत्यु हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला अस्पताल में रखा गया है। बुधवार यानि आज शव का पोस्टमार्टम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें