फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जौलजीबी में पहाड़ी से गिरकर युवक घायल

Mon, 16 Feb 2026 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी में जंगल गया एक युवक पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जौलजीबी निवासी मनोज धामी (35) पुत्र दौलत सिंह लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी बीच वह पहाड़ी से गिर गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन


खाई से गिरकर युवक घायल

पिथौरागढ़। धारचूला के पय्यापौड़ी में खाई में गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पय्यापौड़ी निवासी कपिल (26) पुत्र जोगा सिंह अपने घर के पास ही संकरे रास्ते पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इसका इलाज चल रहा है। डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बताया कि युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट है। इसका इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें