फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 36.51 लाख का तारबाड़ वन्य जीवों को खेतों और आबादी में आने से रोकेगा

Thu, 12 Nov 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में वन्य जीवों को खेतों और आबादी में आने से रोककर फसलों और लोगों की सुरक्षा की पहल शुरू हुई है। गंगोलीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड के 20 गांवों में यह योजना धरातल पर उतरेगी। इस योजना में 36.51 लाख रुपये खर्च होंगे इसकी स्वीकृति मिली है। चेनलिंग ब्रांड (तारबाड़) लगाकर वन्य जीवों को खेतों और आबादी में आने से रोका जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही सीमांत जिले में वन्य जीव दहशत का पर्याय बनने के साथ ही किसानों और अन्य लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। जंगली सुअर, बंदर, लंगूर, भालू सहित अन्य वन्य जीव फसलों को नुकसान पहुंचाकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। वहीं ये वन्य जीव लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। अब इन वन्य जीवों से फसलों के साथ ही लोगों को सुरक्षा मिलेगी।
कृषि विभाग गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के किसानों को फसलों का नुकसान नहीं झेलना होगा और उन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा।

बंजर नहीं रहेंगे खेत, पलायन भी रुकेगा
सीमांत जिले के लगभग सभी विकासखंडों में वन्यजीव फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की मेहनत बेकार हो रही है और वे खेती छोड़ रोजगार के लिए पलायन करने के लिए विवश हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते एक दशक में खेती का रकबा 12 हजार हेक्टेयर घटा है और 40 हजार से अधिक लोग रोजगार के लिए जिले से पलायन कर चुके हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वन्य जीवों से फसल सुरक्षित बचेगी तो किसान खेती नहीं छोड़ेंगे। खेत बंजर नहीं होंगे और इससे पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

-
इन गांवों में लगेगा तारबाड़
गुरुबुरानी, खौलागांव, भट्टीगांव, कोटगाड़ी, ब्याती, चिलकिया, गरारू, कुनारू, अनोली, खड़की, नैनोली, रणकोट, ब्यालकटिया, बुरसुम, रेतौड़ा, ढलौना सेरा, जाखनी उप्रेती, अस्कोड़ा, सिमाली, सिमलकोट।
............

गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के विभिन्न गांवों में चेनलिंग ब्रांड यानी तारबाड़ लगाया जाएगा। इससे फसल वन्य जीवों से सुरक्षित रहेगी। जल्द काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है यह योजना सफल होगी और इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। -रितेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें